लोकेशन धार मध्य प्रदेश
दिनांक 02-02-2025
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक सायबर जागरुकता अभियान” के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में धार पुलिस ने जिले के विभिन्न आवासिय छात्रावास व सार्वजनिक स्थानों पर उक्त अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओ व आमजन को सायबर क्राईम से संबंधित जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया।
(अभियान के तहत सायबर फ्राड के संबंध में जागरुक करते हुए पीथमपुर पुलिस)
(अभियान के तहत सायबर अपराधो के संबंध में जागरुक करते हुए नौगांव पुलिस)
(अभियान के तहत सायबर अपराधो के संबंध में जागरुक करते हुए नालछा पुलिस)
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2025 से दिनांक 11.02.2025 तक सेफ क्लिक सायबर जागरुकता विशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री डाँ. इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में स्कूल-कालेजो में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, ग्रामीण कस्बे के हाट-बाजार, शैक्षणिक संस्थाऩों में सायबर जागरुकता लाने के लिए जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ., व थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 02.02.2025 को थाना नालछा पुलिस व्दारा व्दारा सेफ क्लिक (मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान) के अन्तर्गत सायबर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन शा.कन्या हाई स्कूल छात्रावसा में किया गया।
क्रार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सोशल मीडिया व मोबाईल के उपयोग के दौरान रखने वाली सावधानियो, बैंक से संबंधित लोन फ्राड, ओ.टी.पी. फ्राड, डिजिटल अरेस्ट संबंधित धोखाधडी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई एवं सायबर फ्राड होने पर तत्काल “नेशनल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930” पर अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराने के संबंध में बताया।
इसी प्रकार थाना नौगांव पुलिस व्दारा सिनियर छात्रावास फोरलेन रोड धार, थाना तिरला पुलिस व्दारा तिरला उमरबन रोड पर, थाना पीथमपुर पुलिस व्दारा सागौर कुटी चौराहे पर, थाना सेक्टर 01 पुलिस व्दारा थाने पर सायबर जागरुकता के संबंध में फ्लेक्स लगाकर, थाना बदनावर पुलिस व्दारा मुलथान फाटे पर, थाना सादलपुर पुलिस व्दारा चमन चौराहे पर, थाना सरदारपुर पुलिस व्दारा सरदारपुर तिराहे पर, थाना अमझेरा पुलिस व्दारा बालक छात्रावास अमझेरा के बच्चो को, थाना टाण्डा पुलिस व्दारा बोरी फाटा पर आमजन को सायबर अपराधों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
धार पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 11 दिवसीय चलाए जा रहे ” सेफ क्लिक” (सायबर जागरुकता अभियान) के तहत जिले के समस्त थाना अंतर्गत नगर, कस्बो, भीड़ भाड वाले ईलाको, हाट-बाजारो, मुख्य चौराहो, स्कूल-कालेज, लायब्रेरी आदि संस्थानो में धार पुलिस द्वारा नुक्कड़, नाटक, पेम्पलेट्स आदि माध्यम से ग्रामीण व्यक्तियों, बच्चो, छात्र-छात्राओ को सायबर, नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है, जो अभियान आगामी दिनो में भी जारी रहेगा।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडिया न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555