जल संरक्षण को लेकर सरसीना में किसान गोष्ठी का आयोजन
तल्हेडी बुजुर्ग। जल संरक्षण ओर तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर गांव सरसीना में किसान गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृषि विभाग और गांव के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
गुरुवार को गांव सरसीना में प्रधानमंत्री जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत उपकृषि निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम रहे। इस दौरान उपकृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि जल ही जीवन है। उसे व्यर्थ ना बहाए ओर उसका सदुपयोग करें। संयुक्त कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार और भूमि संरक्षण अधिकारी उमराव सिंह ने। भी ग्रामीणों को जल बचाओ अभियान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जल हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य है। इसका दुरुपयोग ना करें क्योंकि जल के बिना प्राणी मात्र का जीवन सम्भव नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि सिंचाई योजनाओं के विषय में जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव में रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान *भाजपा नेता इंद्रेश त्यागी, डेलीगेट वेदपाल त्यागी, सत्येंद्र त्यागी ,सतीश त्यागी ,वासुदेव त्यागी ,जोनी त्यागी, पंकज त्यागी, दीपक त्यागी ,प्रियांशु त्यागी ,विनीत त्यागी ,नरेंद्र त्यागी, दीपांशु त्यागी और कान्हा त्यागी के साथ सैकड़ो ग्रामीण* लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़