ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव जामली बैतूल
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के मार्गदर्शन में आज संयुक्त प्रशासनिक टीम द्वारा ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला परिवहन अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी एवं थाना यातायात प्रभारी शामिल रहे।
मुख्य बिंदु:
1. ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:
भारत भारती के पास चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की गहन जांच की गई।
ऐसे वाहन, जिनकी सामान्य बॉडी पर अतिरिक्त रिप/पट्टी लगाकर रेत, गिट्टी या अन्य खनिज पदार्थों का परिवहन किया जा रहा था, उन्हें रोककर जांच की गई।
गैस कटर मशीन से ऑन-द-स्पॉट अतिरिक्त रिप/पट्टी हटाने की कार्रवाई की गई।
ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
2. वाहन मालिकों एवं संचालकों को चेतावनी:
वाहन मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे स्वेच्छा से अपने वाहनों से अतिरिक्त रिप/पट्टी हटा लें, अन्यथा किसी भी स्थान पर चेकिंग कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
3. अन्य यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई:
रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर चालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों के पालन हेतु निर्देश:
.दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने का निर्देश।
तीन सवारी न बैठाने की सख्त हिदायत।
चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करने की सलाह।
सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक
यह अभियान यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं अवैध ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।