दतिया के थाना पंडोखर क्षेत्र में डोंडा तिराहे पर दो कार की टक्कर हो जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 05-05-2025 को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल पंडोखर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक कृपाल सिंह एवं पायलेट विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो कार की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गए थे।
डायल 112/100 जवानों ने सभी 06 घायलों को एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर भांडेर अस्पताल में भर्ती करवाया । जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव।