संयुक्त संचालक लोक शिक्षा संचालनालय ग्वालियर की पदक्रम सूची में श्रीमती ज्योति भारती माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल सिविल लाइन दतिया को सूची के सरल क्रमांक 6671 पर जॉइनिंग दिनांक 5 सितंबर 2012 दर्शाया गया है जबकि शशि परमार माध्यमिक शिक्षक को सरल क्रमांक 6625 पर जॉइनिंग दिनांक 30 जुलाई 2012 दर्शाया गया है पदक्रम सूची के आधार पर श्रीमती ज्योति भारती जूनियर शिक्षक है यह स्पष्ट है।और ज्योति भारती को अतिशेष किया गया है।स्पष्ट प्रतीत होता है कि अतिशेष की श्रेणी में पोर्टल पर जानबूझकर सीनियर शिक्षक को जूनियर किया गया है और जूनियर शिक्षक को सीनियर किया जाकर श्रीमती ज्योति भारती को शासन के नियमों के विपरीत काउंसलिंग कराई जाकर स्थानांतरण जानबूझकर कराया गया है वरिष्ठ कार्यालय आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को गलत जानकारी भेज कर उक्त कार्रवाई संपादित कराई गई है संकुल प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी दतिया के द्वारा की गई कार्यवाही के द्वारा ना तो संबंधित कर्मचारी के सेवा अभिलेख का अवलोकन किया गया है ना ही सेवा अभिलेख के अनुसार 2.0 एजुकेशन पोर्टल पर डाटा फिट कराया गया है अनदेखा तरीके से नियमों को तक पर रखकर उक्त कार्रवाई संपादित कराई गई है जबकि शासन के नियमों के अनुसार संबंधित कर्मचारियों का डाटा सेवा अभिलेख के आधार पर फीड होना था। और फर्जी जानकारी भेजकर कर्मचारी को रिलीव किया गया जो कि नियमों के विपरीत है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि किस आधार पर उक्त कर्मचारी का स्थानांतरण किया गया है कर्मचारी न्याय की गुहार के लिए भटक रहा है एवं इस तरह कई कर्मचारियों को फर्जी अतिशेष दर्शाया जाकर स्थानांतरण कराए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी की पत्र क्रमांक 343 दिनांक 3 जनवरी 2023 के द्वारा संबंधित कर्मचारियों की सेवा अभिलेख के आधार पर संकुल प्राचार्य के द्वारा सभी कर्मचारियों की जानकारी अद्यतन की जानी थी जो नहीं की गई है अपने मनगढ़ंत तरीके से फर्जी जानकारी भेज कर उक्त कार्रवाई संपादित संपादित कराई गई है यह दतिया जिले में मामला सामने आया है इस पर तत्काल प्रभाव से जांच कराई जाकर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से न्याय दिलाया जाए।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव