बीकानेर के पुलिस थाना पूगल ने आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांधू के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खाजूवाला अमरजीत चावला के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी पवन कुमार मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 75 दिनांक 24.6.2025 धारा 331(4) 305(A) 3.(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर मे मुल्जिमान 1.लालचंद पुत्र भैराराम जाट उम्र 24 वर्ष निवासी कागासर पुलिस थाना कालू जिला बीकानेर 2. ब्रजलाल पुत्र किशनलाल नायक उम्र 25 वर्ष निवासी कागासर पुलिस थाना कालू जिला बीकानेर 3.चंदूराम पुत्र बुधाराम जाति मेघवाल 25 वर्ष निवासी छट्टासर पुलिस थाना कालू जिला बीकानेर 4.मदनलाल पुत्र चुनाराम जाति नायक 19 वर्ष निवासी मेहरासर पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है।व चोरी किये पांच क्विंटल नट बोल्ट बरामद किये है। चोरी कि वारदात में काम ली गई पिकअप गाड़ी भी जप्त कि गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस थाने में चोरी का मुकदमा दिनांक 24.6.25 हरभजन सिंह पूत्र पाल सिंह निवासी जज्बों मलेर कोटला जिला संगरूर पंजाब जो की अभी गांव जालवाली तहसील पूगल मे सोलर कम्पनी प्लांट मे बतोर सिक्योरिटी गार्ड नोकरी करता है।गार्ड हरभजनसिंह ने पुलिस थाना पूगल मे 18 बैग नट बोल्ट चोरी हो जाने कि रिपोर्ट दी।मामले कि जांच हैड कांस्टेबल धर्माराम को सौंपी गई। थानाधिकारी पवन कुमार सिंह ,हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह ने अपने मुखबिर के आधार पर सूचना जुटाकर तत्वरित कार्यवाही कर अलग-अलग टीम गठित कर जिसमे थानाधिकारी पवन कुमार सिंह, हैंड कांस्टेबल मनोहर सिंह,हैड कांस्टेबल धर्माराम, कांस्टेबल अविनाश कुमार, चुन्नीनाथ, अजयसिंह,संदीप कुमार थे टीम ने कार्यवाही करते हुए तुरंत चोरी मे काम ली गई गाड़ी व 5 क्विंटल नट बोल्ट चार आरोपियों को पकड़ा इस प्रकरण में हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह,व कांस्टेबल अजयसिंह की अहम भूमिका रही।
इंडियन टीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ रिपोर्टर विजेश पारीक।