शामली में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे
शामली। गणेश चतुर्थी के समापन अवसर पर शनिवार को जनपद शामली में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भव्य शोभायात्राओं के साथ गणेश भगवान की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। ढोल-नगाड़ों और DJ की धुनों पर युवा और बच्चे जमकर नाचे, वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गणपति बप्पा मोरया… के जयकारों से शहर की गलियां और विसर्जन स्थल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का पूजन करने के बाद जल में विसर्जन किया। इस दौरान जगह-जगह भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
गणेश विसर्जन यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया गया।
लोगों ने कहा कि गणपति बप्पा की विदाई भले ही हो रही है, लेकिन अगले वर्ष फिर से बप्पा को धूमधाम से घर लाने का संकल्प लेकर भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों के साथ उन्हें विदाई दी।
जिला क्राईम रिपोर्ट—–तल्हा मिर्जा
जनपद शामली
+917505343051