दबंगों से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
गाली गलौज का विडियो व जेसीबी से मकान गिराने का विडियो हो रहा वॉयरल
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में बीते दिनों दबंगई के बल पर एक ब्राह्मण परिवार के घर की पुरानी दीवार जेसीबी से ढ़हवा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्राइम नंबर – 793 सन् 2025 धारा – 115(2), 352, 351(2), 324(4) बी एन एस दर्ज हुआ। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी व जेसीबी पुलिस पकड़ से बाहर है।
पीड़ित महिला तारा देवी पत्नी दयानन्द निवासी -कम्हारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके घर की पुरानी दीवार को रामलखन और उनके पुत्र पिन्टू ने जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। इससे पूर्व दोनों आरोपियों ने उसे मारने के लिए किसी मनबढ़ व्यक्ति को मौके पर बुलाए थे। आरोप है कि उसके घर के आस-पास लोगों की चहलकदमी होने के कारण आरोपियों ने सड़क पर खड़ा होकर गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए जिसकी विडियो रिकॉर्डिंग व जेसीबी से मकान गिराने का विडियो वॉयरल हो रहा है। बताया कि दीवार गिरने के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी किए, जिससे उसे चोटें भी आई है।