उरई(जालौन):
15 लाख रुपए की लागत से बनेगा अधिवक्ता हॉल: सदर विधायक ने किया शिलान्यास:
जिला जजी में न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के द्वितीय तल पर विधायक निधि से बनने वाले अधिवक्ता हॉल का शिलान्यास शनिवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पूजा अर्चना कर किया। अधिवक्ता हॉल के लिए सदर विधायक ने विधायक निधि से 15 लाख दस हजार रुपये दिए हैं। शनिवार को अधिवक्ता भवन में हॉल के निर्माण का शिलान्यास सदर विधायक ने हवन पूजन के साथ किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला बारसंघ अध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा, महासचिव पंकज खरे, संतोष कुमार अहिरवार, इंद्रजीत सिंह आईजे, सुरेंद्र पाल, संजीव दीक्षित, नेहा निरंजन, सौरभ सोनी, विश्वदीप राव, सुशांत तिवारी, कर्मक्षेत्र अवस्थी विकास गुप्ता, धीरेंद्र नाथ सिंह, शिवकुमार श्रीवास्तव, अंबिकाचरण चतुर्वेदी, अजहर अहमद, जयदेव सेन, आलोक सिंह, जितेश विश्वकर्मा, निकेतन अहिरवार, नरेंद्र तिवारी, रविंद्र दोहरे, सृष्टि चतुर्वेदी, मतलूब चन्देल अधिवक्तागण मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश