एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों ने की जनसुनवाई
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद सहारनपुर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारियों ने आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। सभी शिकायतों के त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।
थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
थाना गगलहेड़ी प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा है, इसलिए जनसुनवाई के माध्यम से हर शिकायत का निपटारा किया जा रहा है।
थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक विनय शर्मा ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनहित से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही।
थाना बड़गांव प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जनसुनवाई में आए जनमानस की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़