➡️ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर प्राकृतिक खेती पर कृषक संगोष्ठी एवं ISO Certified होने से गूंजा विकासखंड बीना कृषि कार्यालय
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, जब राज्य अपने 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है, विकासखंड बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में “प्राकृतिक खेती” विषय पर एक विशेष कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में किसान भाइयों के बीच यह संदेश दिया गया कि प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण प्रदूषण से भी बचाव होता है।
इस शुभ अवसर पर बीना का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय ISO 9001:2015 (Quality Management System) से ISO Certified हो गया। ई-सर्टिफिकेशन टीम, भोपाल से आई और उन्होंने विभाग को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश राय ने उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी तथा अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री जयदत्त शर्मा को हार्दिक बधाई दी। बीना विकासखंड में कार्यरत सभी कृषि विस्तार अधिकारियों ने इस उपलब्धि का उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान राजा बाबू यादव, उमेश पटेल, सुभाष पटेल, अजय कुशवाहा, संजय ठाकुर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
साथ ही अधिकारी दीपेश मोघे, अज़हर, अभिषेक कौशिक, प्रताप बागरी, फसल बीमा विभाग से दिनेश खरे और शुभम पटेल, सॉयल हेल्थ कार्ड लैब से ऋषि यादव और रोहित यादव सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे। ISO Certified होने से कार्यालय में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर