तिरोडा नगर परिषद चुनाव : प्रभाग क्रमांक 3 से युवा प्रत्याशी मिथुन बरियेकर लडेंगे चुनाव……
तिरोडा नगर परिषद चुनाव : प्रभाग क्रमांक 3 से युवा प्रत्याशी मिथुन बरियेकर लडेंगे चुनाव……
( तिरोडा ) आगामी तिरोडा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में, प्रभाग क्रमांक 3 के संत रविदास वार्ड से सर्व साधारण पुरुष सीट के लिए युवा प्रत्याशी मिथुन प्रीतिराम बरियेकर का चुनाव लडना लगभग तय हो गया है।
संत रविदास वार्ड से मिथुन प्रीतिराम बरियेकर का नाम सामने आने से स्थानीय राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। युवा और ऊर्जावान चेहरे के रूप में, बरियेकर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें एक ऐसा उम्मीदवार मान रहे हैं जो वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा।
गोंदिया जिल्हा रिपोर्टर
महेंद्र कनोजे की रिपोट