आज आहोर स्थित स्थानीय विधायक कार्यालय में पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में विभाग के निदेशक डॉ. आनंद सेजरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्लू-टनग बीमारी की रोकथाम, उपचार और मॉनिटरिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अब तक 12 चिकित्सकीय टीमों द्वारा लगभग 40,000 पशुओं का सर्वे एवं उपचार किया जा चुका है, और स्थिति नियंत्रण में है।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में सतत निरीक्षण व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि हर पशुपालक तक समय पर सहायता पहुंचे।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष लालाराम जी देवासी, अमृत जी देवासी, उमाराम जी देवासी, वचनाराम जी, छोगाराम जी , नरपत जी देवासी सहित अनेक पशुपालक उपस्थित रहे। वहीं विभाग की ओर से डॉ. गिरधारी सिंह जी सोलंकी (उपनिदेशक, पशुपालन विभाग जालोर), डॉ. जयप्रकाश जी शर्मा (वी.ओ. हरजी), डॉ. जितेन्द्र सिंह जी (वी.ओ. केरलावा), डॉ. योगेश पुनिया जी (वी.ओ. आहोर), भाकरसिंह जी चारण (एलएसआई, खारा) एवं भागचंद जी यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला