आज रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच स्थित परेड ग्राउंड में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को बेहतर साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गयी तथा शस्त्रों के रख रखाव का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया साथ ही मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल
जनपद, बहराइच, उत्तर प्रदेश।