कौशिक नाग – कोलकाता रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 1.69 लाख , दो गिरफ्तार विधाननगर के एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.69 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम रतुल कुमार पॉल और सोहाग विश्वास है. पीड़ित का नाम सोमनाथ मंडल है. उसने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ धोखा किया. फेसबुक के ज़रिए उनसे संपर्क कर कोलकाता मेट्रो रेल टोकन क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर ठगी किया. नौकरी के लिए झांसे में आकर उन्होंने जालसाजों को 1.69 लाख ट्रांसफर कर दिये. बाद में उन्हें एक नकली ऑफर लेटर मिला. अंत में खुद को ठगा महसूस कर शिकायत दर्ज करायी. जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.