बाड़ी रविवार को थाना परिषर मे थाना क्षेत्र के गुंडा/निगरानी बदमाशों की परेड थाने पर कराई गई एवं थाना प्रभारी द्वारा सभी गुंडा बदमाशों को अपराध ना करने की समझाइस दी गई यदि किसी ने अपराध किया तो गंभीर धाराओं मे कठोर कार्यवाही की जाएगी नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे वहीं अपराधियों को यह अहसास होता रहे कि हमें अपराध नहीं करना पुलिस हम पर नज़र रखें हुए हैं और लोगों को भी पता चलता है कि हमारे नगर कितने अपराधी है इससे पहले सिर्फ थाने की दीवार पर नाम अंकित कर छोड़ दिया जाता था अब यही अपराधी थाने प्रांगण में घंटों खड़े रह कर अपराध नहीं करने की कसमें खाने को मजबूर हो रहे हैं