सहारनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और जन-सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में एक विशेष ‘सघन चेकिंग अभियान’ शुरू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया है जिससे आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘विशेष ड्यूटी’ और हॉटस्पॉट की निगरानी SSP सहारनपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग ने शहर के ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया है जहाँ रात के समय महिलाओं और आम जनता की आवाजाही अधिक रहती है। इन क्षेत्रों में विशेष ड्यूटियां लगाई गई अपराध और ट्रैफिक की दृष्टि से संवेदनशील ‘हॉटस्पॉट’ चिन्हित कर वहां पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ साथ एक्सप्रेसवे पर किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए डेडिकेटेड मोबाइल वैन (पेट्रोलिंग गाड़ियां) चलाई जा रही हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।पुलिसिंग को केवल थानों तक सीमित न रखकर इसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। SSP के अनुसार, थानाअध्यक्षों से लेकर उच्चाधिकारियों तक, सभी को क्षेत्र में एक्टिव रहने के आदेश दिए गए हैं।”जनता को सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए। हमने यूपी-डायल 112 की गाड़ियों को और अधिक सक्रिय किया है ताकि रिस्पांस टाइम कम हो सके और पुलिसिंग सुदृढ़ बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने रात्रि पुलिसिंग की योजना को पूरी तरह से री-स्ट्रक्चर (सुदृढ़) किया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से पहले रोकना है। जनपद के हर स्तर के अधिकारी अब लगातार भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे सहारनपुर पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़