बस्ती, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनकर सीएमओ, महिला क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह को तत्काल व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई से पहले डॉ. चौहान ने रानी वीरांगना तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कन्या जन्मोत्सव किट, अन्नप्राशन, गोद भराई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया। साथ ही अस्पताल और सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इंद्रजीत त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ | ITN National News