इंडियन न्यूज संवाददाता पवन कुमार जोशी
1 जुलाई से सिंग यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,
इसके बावजूद भी कई लोग धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे हैं,
बीकानेर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 4000 किलो पॉलिथीन जब्त किया,
एक व्यक्ति के पास गोदाम में पॉलिथीन का इतना स्टॉक मिला कि ट्रक और जेसीबी बुलानी पड़ी.
बीकानेर (राजस्थान) सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया । बावजूद इसके धड़ल्ले से बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन नजर आ रही है। सोमवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 4000 किलो पॉलिथीन जब्त किया साथ ही एक गोदाम से इतनी पॉलिथीन बरामद हुई कि इसे ले जाने के लिए ट्रक और लोड करने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी
रानी बाजार क्षेत्र में महेंद्र कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति के घर के नीचे बने गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन का स्टॉक होने की सूचना मिली नगर निगम उपायुक्त अलका बुरडक के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान कोटगेट थानाधिकारी मय जाब्ता मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। निगम के दल की और से इस कार्रवाई में मौके पर पहुंचने के बाद नगर निगम के अधिकारी भी हैरान रह गए। क्योंकि बड़ी मात्रा में गोदाम में पॉलिथीन का स्टोर किया हुआ था। पॉलिथीन को ले जाने के लिए ट्रक मंगवाया गया और जेसीबी से पॉलिथीन ट्रक में लोड किया गया।