*सहारनपुर स्मार्ट सिटी की एक और सड़क धसी हादसा होने से बचा*
सहारनपुर:-स्मार्ट सिटी की सड़कों को आखिरकार किसकी नजर लग गई भ्रष्टाचार की नजर लगी या फिर ईमानदार मेयर और ईमानदार नगर आयुक्त की शक्ति की नजर लगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है…. लेकिन जिस तरीके से स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सड़के लगातार धस रही हैं उससे बड़ा सवाल उठता है कि जब योगी से लेकर स्थानीय प्रशासन तक अपने आप को ईमानदार बताता है और ईमानदारी की मिसाल कहे जाने वाले डॉक्टर अजय सिंह महापौर हैं तो फिर यह सड़के क्यों धस रही हैं ….सड़के भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ रही है …आम जनता मेयर और नगर निगम प्रशासन से यह सवाल जरुर पूछेगी कि आखिरकार योगी की ईमानदारी पर सहारनपुर के नगर निगम अधिकारी बट्टा क्यों लग रहे हैं.. स्मार्ट सिटी की यह सड़क अब जिला अस्पताल के सामने दामोदरपुरी कॉलोनी में धसी है. वही मोहल्ले वासियों द्वारा नगर निगम को सूचना देने के बाद भी अभी तक नगर निगम की कोई भी टीम मौके पर नही पहुँची ll रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर