कलेक्टर ने एयरपोर्ट की नई सौगात के संबध में उद्योगपतियों एवं व्यापरियों केा आमंत्रित कर बैठक ली
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कार्यक्रम की व्यवस्थाऐं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश
दतिया 27 मई 2025/ 31 मई को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भोपाल से बर्चुअली इंदौर मेट्रो एवं सतना तथा दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसी के संबध में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक लेकर कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन ने उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को आमंत्रित कर 31 मई को दतिया में स्थापित नवनिर्मित एयरपोर्ट के रूप में मिलने वाली सौगात के बारे में जानकारी देकर कहा कि यह सौगात उद्योग एवं व्यापार में काफी मुनाफा होगा, साथ ही बेरोजगारों केा रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं केा चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
श्री माकिन ने कहा कि कार्यक्रम के लिए पेयजल व्यवस्था, टेंट, फब्बारे वाले पंखे, साउण्ड सिस्टम, पार्किग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, एलईडी व्यवस्था, मेडीकल व्यवस्था, अस्थायी अस्पताल, साफ-सफाई, एम्बूलेंस, फायर विग्रेड, बिजली आपूर्ति इत्यादि व्यवस्थाओं की पूर्ण से तैयारी करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 4-6 हजार पैकेट ओआरएस घोल के, 3 बेड वाला अस्थायी अस्पताल, ट्रामा सेंटर, एम्बूलेंस के लिए सीएमएचओ केा निर्देशित किया। पीएचई के अधिकारियेां को कैम्फर, पानी के टेंकर इत्यादि के निर्देश दिए। पीडब्लूडी को रोड पर साइनेज लगाने एवं बेरीकेटिंग के निर्देश दिए। पार्किंग की इस प्रकार व्यवस्था की जाए जिसमें लगभग 25-50 ट्राली रखी जा सके एवं बसों की पार्किग के लिए स्थान चिन्हित कर लिया जाए।
60 करोड की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला हुआ है। जिसका रनवे 1.81 किलोमीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा है। पार्किंग में लगभग 50 कारें रखी जा सकती है। चैक इन काउन्टर 2 है। यह एयरपोर्ट एटीआर 72 की क्षमता के लिए बनाया गया है। लेकिन अभी जो एयरक्राप्ट उतरेंगे वे 19 सीटर रहेंगे। हफ्ते में चार दिन एयरलाइन फ्लाई बिग की फ्लाइट रहेंगी। रूट भोपाल से दतिया रहेगा और दतिया से फिर खजुराहो।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीरज शर्मा, एसडीएम दतिया श्री संतोष तिवारी, एयरपोर्ट अर्थोरिटी डायरेक्टर भोपाल, दतिया एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव