*पिछड़ों को सम्मान मिला है
भारत माँ का मान बड़ा है*
नव गठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग समाज के 27 सांसदों को मंत्री पद प्रदान करने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त करने हेतु पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के आह्वान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में पत्रकारवार्ता आयोजित की गईं ।
इसी तारतम्य में होशंगाबाद जिले की पत्रकारवार्ता को इटारसी नगर के पत्रकार भवन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी ने संबोधित किया।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, बरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय,महामंत्री कुँअर सिंह यादव, रामजीवन साध,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, राजीव जायसवाल, पंकज चौरे,संजय रैकवार, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,राहुल चौरे,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या चौहान, विधि पचौरी, कविता चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से
ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान