घाटमपुर , आर. के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भेलारा (घाटमपुर) में उत्तर प्रदेश सरकार की टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत फाउंडर बैच के छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम कॉलेज परिसर में भव्य समारोह के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान श्रीमती ऊषा देवी ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऊषा देवी ने कहा कि फार्मेसी कॉलेज का इस क्षेत्र में संचालन एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार की इस योजना से छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा और वे टैबलेट का सदुपयोग कर अपने भविष्य को सवार सकेंगे।
समारोह का सफल संचालन कमलेश कुमार ने किया और आभार ज्ञापन अनुराग पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अलख निरंजन पाण्डेय , सुभाष चंद्र यादव , दीपक कुमार (नोडल अधिकारी), घनश्याम पाण्डेय, विष्णु नाथ, विकास पाल समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवनीन्द्र मिश्र -इंडियन टीवी न्यूज़ सुल्तानपुर