आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट
आगरा। गुरुवार शाम को थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नहर स्थित पंप हाउस नंबर दो के पास जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मार निवासी राकेश जाटव व बॉबी शर्मा के बीच पिछले दो साल से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे बॉबी शर्मा विवादित जमीन पर अपने रिश्तेदारों का ट्रैक्टर लेकर उसे जोतने के लिए पहुंच गया। इसकी भनक किसी तरह दूसरे पक्ष के राकेश जाटव को लग गई।राकेश जाटव भी अपने पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया।राकेश ने विवादित खेत में ट्रैक्टर से जोतने का विरोध किया।इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया।आरोप है कि तभी बॉबी शर्मा पक्ष ने एकजुट होकर राकेश पक्ष पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।और महिला बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ाना शुरू कर दिया।जिसमें राकेश, राकेश का पुत्र अभिषेक, रामकली और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया है।जहाँ उनका उपचार चल रहा है।