अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैतूल बाजार की प्रतिभाशाली छात्रा जिया फूलकर ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिया के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उनके द्वारा प्रमाण-पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान सारनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश राठौर ने बताया कि विद्यालय की कुल 10 छात्राओं का चयन मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत हुआ है, जिसके तहत छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप लाभ प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावली, नगर परिषद अध्यक्ष संजय वर्मा, प्राचार्य कैलाश राठौर समस्त पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने जिया फूलकर को बधाई दी।