समग्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सारनी प्रवास के दौरान समग्र शिक्षक संघ ने उन्हें 35 वर्ष के सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान, क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने के लिए ज्ञापन ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने बताया कि मप्र शासन वित्त विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के 14 अगस्त 2023 को दिए आदेश अनुसार समान संवर्गों के लिये चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिसका लाभ 1 जुलाई 2023 से देने के आदेश दिए गए। सभी विभागों में चतुर्थ समयमान वेतनमान लोक सेवकों को प्राप्त हो रहा है। लेकिन इस आदेश के तहत आज पर्यन्त तक सहायक शिक्षकों, उच्च श्रेणी शिक्षकों एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला को समयमान, क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपने में राजेन्द्र प्रसाद साहू अध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ बैतूल, रवि सरनेकर अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघ बैतूल, सचिव मनीष नारे, राजेन्द्र कटारे अध्यक्ष आदर्श शिक्षक संघ बैतूल, उपाध्यक्ष राजू गंगारे उपस्थित रहे।