छपार थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना पेश कर शातिर इनामी अपराधियो को मुठभेड़ में घायल कर भेज रही जेल
मुजफ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार के कुशल मार्गनिर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस लगातार मुठभेड़ों में शातिर इनामी बदमाशो को सबक सिखा रही है और पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवव्रत वाजपेयी हमेशा उत्साह एवं आत्मविश्वास से लबालब रहकर अपने अधीनस्थों का मनोबल और साहस को बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं तथा देवव्रत वाजपेयी के नेतृत्व में छपार थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना पेश कर शातिर इनामी अपराधियों पर मुठभेड़ के दौरान जबरदस्त पकड़ बनाकर उन्हें जेल की हवा खिला रहे हैं तथा वहीं पुलिस का इकबाल भी बुलंद अपराधियों के हौसले पस्त कर रहे है।छपार थानाप्रभारी विकास यादव व उनकी टीम अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है तथा विकास यादव म जोश जनून वाकई काबिले तारीफ है उनके कार्यप्रणाली की चर्चा सबकी जुबान पर है ऐसे थानाप्रभारी विभाग की शान भी होते है ओर छपार थानाप्रभारी विकास यादव व उनकी टीम ने अपराधियों की नाक में नकेल डालकर रखी है और कल देर रात भी छपार थानाप्रभारी विकास यादव व उनकी टीम में निरीक्षक विपिन कुमार, उ0नि0 रुपेश कुमार, उ0नि0 राहुल वर्मा,उ0नि0 रजत कुमार,है0का0 विनय कुमार,का0 शिवम,का0 वेदराम,का0 विवेक ने हत्या के अभियोग में वांछित व 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद की है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवव्रत वाजपेयी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छपार विकास यादव के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित एवं 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित हत्याभियुक्त (घायल ) सहित 02 अभियुक्तगण को कच्ची सड़क पर बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का संक्षिप्त विवरण-जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 30/31.05.2025 की रात्रि को थाना छपार पुलिस द्वारा कच्ची सड़क पर गश्त की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि आपके थाने पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त शाकिब पुत्र शाकिर पैन्टर अपने मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान पुत्र महताब के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर बागोंवाली से सिसौना जाने वाली सड़क से आ रहे हैं । इस सूचना पर थाना छपार पुलिस टीम द्वारा कच्ची सड़क पर बम्बा पुलिया पर बागोवाली चौराहा की तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की सघन चैकिंग शुरु कर दी गयी । तभी बागोंवाली चौराहा की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया जिसे देखते ही चालक द्वारा मोटरसाइकिल को पुलिस टीम से दूर ही रोक लिया गया।मोटरसाइकिल को देखकर मुखबिर द्वारा बताया गया कि यही वह मोटरसाइकिल है।पुलिस टीम जैसे ही चेकिंग हेतु मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ी तो चालक द्वारा मोटरसाइकिल को तेजी से कच्चा रास्ता बम्बे की पटरी पर मोड़कर भागने लगे तथा पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल तीव्र गति तथा कच्चा व खराब रास्ता होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा दोनो बदमाश मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए ईख के खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश शाकिब पुत्र शाकिर पैन्टर (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश साहिल उर्फ अमान पुत्र महताब को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/ 2025 धारा की विवेचना में धारा 103(1)/238क/3(5)/61(2) / 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का शाकिब पुत्र शाकिर निवासी गली न0 03 शौकत कालौनी थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ उम्र करीब (घायल एवं पुरस्कार घोषित) व साहिल उर्फ अमान पुत्र महताब निवासी उपरोक्त।पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शाकिब उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे मामा वसीम उर्फ खटमल, दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार थे तथा हमारे घर पर छुपे हुए थे। मेरे मामा वसीम उर्फ खटमल उपरोक्त के उनके मृतक दोस्त सलमान की पत्नी सुमायला से अवैध सम्बन्ध थे जिसकी जानकारी होने पर सलमान द्वारा अपनी पत्नी सुमायला तथा वसीम उर्फ खटमल दोनों की पिटाई कर दी थी जिस पर सुमायला ने सलमान को इसका परिणाम भुगतने की धमकी दी थी तथा वसीम भी सलमान से रंजिश रखने लगा था। सुमायला, सलमान से तलाक चाहती थी परन्तु सलमान तलाक नहीं दे रहा था। दिनांक 04.04.2025 को वसीम ने मुझे, अमान व अपनी बडी वहन बीना उर्फ रुबीना और सुमायला को घर की छत पर बुलाया तथा सलमान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । योजनानुसार दिनांक 04/05.04.2025 की रात्रि को मैं और वसीम, मेरी मोटरसाइकिल से तथा सलमान व सुमायला अपने बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से मुजफ्फरनगर आए थे, अमान, सुमायला की छोटी बच्ची को लेकर घूमता रहा। हम लोग सुनसान रास्ते की तलाश करते हुए आ रहे थे तभी थानाक्षेत्र छपार में सुनसान जगह देखकर पेशाब करने के बहाने मोटरसाइिकल को रोका तथा मैने सलमान को पीछे से लात मार कर गिरा दिया और वसीम ने पिस्टल से सलमान के सिर में तीन गोली मारी तथा सुमायला ने भी सलमान के सीने में 01 गोली मार कर उसकी हत्या कर दी । सलमान की हत्या के बाद हम लोग रात में ही वापस पिललोकड़ी पुल पर आए जहाँ पर योजनानुसार अमान सुमायला की बच्ची के साथ मौजूद था । जहाँ से वसीम तथा सुमायला, बच्ची के साथ चले गए तथा मैंने और अमान ने घर आकर बीना उर्फ रुबीना को सारी बात बता दी तथा अगले दिन उनके साथ दिल्ली चले गए थे । आज हम वसीम और सुमायला की तलाश में जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया । छपार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नंबर व 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर भी अभियुक्तों से बरामद किया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़