ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत स्वामित्त योजना के कार्यों को समय से करें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत अवशेष लाभार्थियों का तीन दिनों के अंदर सत्यापन किया जाय
जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वामित्त योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। स्वामित्त योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 15 अगस्त तक समस्त कार्य पूर्ण किया जाना है,
उन्होंने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी बीसलपुर/पूरनपुर/कलीनगर/अमरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत