संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
बाली विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाली में एक अत्यंत भावुक, सुंदर और प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पौधारोपण, संकल्प और आध्यात्मिक संदेशों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि एक बेटी सुखीया परमार ने अपनी मां के सम्मान में एक सुंदर नीम का पौधा और एक बादाम का पौधा रोपित किया। यह पौधे केवल प्रकृति के लिए नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति उसकी भावनाओं और कृतज्ञता का प्रतीक बन गए। बेटी ने कहा “मां ने जीवन दिया, मैं उन्हें हरियाली और स्वच्छ हवा समर्पित कर रही हूं। यह पेड़ मेरी भावनाओं का जीवंत रूप है इस आयोजन की प्रेरणा और संचालन ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन द्वारा किया गया। ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक दृष्टि से पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया गया बीके स्नेहा बहन ने कहा “प्रकृति ईश्वर की अमूल्य देन है। जब हम अपने विचारों को शुद्ध करते हैं, तभी पृथ्वी पर भी शुद्धता और संतुलन आता है।”
बीके दीप्ति बहन ने सभी को संकल्प दिलाया कि हम रोज़मर्रा के जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा पृथ्वी को बेहतर बना सकते हैं कार्यक्रम में सभी लोगों ने मिलकर विभिन्न औषधीय और फलदार पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि –”हर व्यक्ति एक पौधा लगाए, और उसका जीवनभर पालन करे।”
समापन पर ब्रह्माकुमारी परिवार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बननी चाहिए। प्रकृति से प्रेम, जीवन से प्रेम है पर्यावरण दिवस पर बेटी मां को समर्पित करती नीम और बादाम का पेड़।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान