पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्यूरो चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़ चैनल जनपद पीलीभीत
एशिया की सबसे बड़ी विकासखंड पूरनपुर में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
पूरनपुर ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कमलेश्वरी देवी को उप जिलाधिकारी पूरनपुर ने दिलाई शपथ साथ ही समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी ली शपथ
विकासखंड पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघ ने अपनी मां कमलेश्वरी देवी के नाम की अपनी मां को ब्लॉक प्रमुख बनाने में आशुतोष दिक्षित की अहम भूमिका रही ब्लाक प्रमुख का चेहरा आशुतोष दीक्षित ही थे लेकिन सीट महिला पक्ष में आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी मां को ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया था और जीत हासिल की
शपथ ग्रहण समारोह में आशुतोष दीक्षित ने समस्त नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को व ग्राम प्रधानों को हर संभव मदद व विकास कराने का आश्वासन दिया
श्री दीक्षित ने जीत के बाद समस्त कार्यकर्ताओं को तहे दिल से धन्यवाद दिया
शपथ ग्रहण समारोह में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व पूर्व राज्य मंत्री विनोद तिवारी,उप जिलाधिकारी पूरनपुर,खंड विकास अधिकारी पूरनपुर,अवर अभियंता शालिक राम, सांसद प्रतिनिधि मिलाप सिंह, बीजेपी नेता आकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे