ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
जिला के मंडल धर्मपुर के अंतर्गत उठाऊं पेयजल योजना सेरी थाना से 18 दिन से नहीं हो रहा पीने का पानी सफलाई ।लोगों मजबूरन 2 किलोमीटर से लाना पड़ रहा पेयजल ,गांव पथराई के गीता राम , सोम दत्त , आशा देवी, सुमन, रेखा ,सत्या हेम राम,नामक चंद,का कहना है कि उन्होंने बहुत बार धर्मपुर मंडल के कनिष्ठ अभियंता, से इस बारे अपनी शिकायत भी की परन्तु पेयजल की सुचारु रूप से व्यवस्था नहीं हो पाई ।लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखु से मांग की है कि जल शक्ति विभाग की कुव्यवस्था पर कड़ा संज्ञान ले ओर गांव के लोगों पर स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था करवाई जाए ।उधर जब इस बारे में मंडल धर्मपुर कार्यालय अधिशासी अभियंता से बात करने की कोशिश की तो वह व्यस्त होने पर कोई बात न हो सकी बरहाल कुछ भी हो पथराई गांव को 18 दिन से पेयजल की एक बूंद नसीब नहीं हुई है । स्थानीय लोगों में भाई रोष बढ़ता जा रहा है,