चाचा ताऊ के झगड़े में भतीजा गम्भीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर में झगड़ाकर रहे चाचा ताऊ को बचाने के चक्कर में लोहे की रॉट लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी मयंक गंगवार आधी रात के समय घर में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उनके चाचा देवेंद्र गंगवार और ताऊ पंकज कुमार गंगवार के बीच मारपीट हो गई।हाथपाई करते हुए वह उनकी चारपाई के पास आ गए। जिससे मयंक गंगवार की आंख खुल गई।अचानक उठकर वह दोनों को बचाने लगा। इसी बीच देवेंद्र के बेटे कुनाल गंगवार ने रॉड से हमला कर दिया। रॉड लगने से मयंक का सिर फट गया। जिससे मयंक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। होश आने के बाद मयंक ने थाना पहुंचकर चाचा देवेंद्र , ताऊ पंकज गंगवार और कुनाल गंगवार के खिलाफ तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली