नाले की सफाई न होने पर ग्रामीणों ने ही नाले में उतरकर खुद किया सफाई ,सफाई कर्मी रहता है नदारत।
बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव के गलौली पुरवा में कई वर्षों से नालों की सफाई नहीं हुई थी, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान चुन्नीलाल वर्मा और सचिव से सफाई करवाने को लेकर बात की लेकिन प्रधान ने नहीं सुनी, तभी ग्रामीणों ने फैसला किया, और खुद नाले में घुसकर के सफाई किया।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन ब्लाक क्षेत्र के विनवठ गांव में कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई थी, जिसे बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में घुसता था। जैसे कच्चे मकान गिरने का खतरा बना रहता था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव से कहकर कहकर गांव की नाले की सफाई को लेकर बात किया। लेकिन बात करने के बाद भी जब महीने गुजर गए और सफाई नहीं करवाई गई, तभी मोहल्ले के लोगों ने खुद हाथ में फावड़ा लेकर खुद नाले में कूद कर नाले की सफाई किया है। बता दें कि ग्राम प्रधान गांव के लोग इसलिए चुनते हैं ताकि गांव का विकास हो और गांव की समस्या को सुने, लेकिन ग्राम प्रधान जब खरा नहीं उतरा तो ग्रामीणों ने स्वयं नाले की सफाई करने का कदम उठाया। और करीब तीन दिनों में पूरे नल की सफाई कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी नियुक्त है लेकिन सफाई कर्मी नाले की दूर तो सड़कों की सफाई तक नहीं करता प्रधान और सचिव से मिलकर अपना वेतन निकलवा लेता है। लेकिन गांव में झांकने तक नहीं आता, जिससे काफी ग्रामीण परेशान हैं। सफाई करने के समय रामप्रताप वर्मा, चुन्नू वर्मा, राजेंद्र यादव, मुकलेश यादव, कल्लू वर्मा, मनीष वर्मा , वंश गोपाल यादव, विनय वर्मा, बाबूलाल वर्मा ग्राम पंचायत सदस्य सहित एक दर्जन लोग व अन्य ग्रामीण सफाई के समय मौजूद रहे। वहीं पर ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार से पूछे जाने पर बताया गया कि मामला संज्ञान में आया है जल्दी कार्रवाई की जाएगी अब देखना है की क्या गांव में बनी नालियां साफ हो पाएंगी जगह-जगह गंदगी और कचड़े का अंबार लगा है साफ हो पाएगा।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट