बड़नगर में रोजगार मेला एवं युवा संगम का आयोजन
बड़नगर विकासखंड में 18 जून 2025 को रोजगार मेला एवं युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
लोकेशन बड़नगर
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान की 24 नामी कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 743 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 328 का चयन किया गया। साथ ही आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान उज्जैन में प्रशिक्षण के लिए 60 युवा चयनित किए गए।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र माननीय विधायक श्री पंड्या द्वारा वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित 64 स्वयं सहायता समूहों को 213 लाख रुपए की ऋण राशि के चेक भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विधायक श्री पंड्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं, और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन बड़नगर ब्लॉक में होते रहेंगे।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमराव सिंह राठौर, उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बड़नगर के ब्लॉक प्रबंधक श्री राजेंद्र पांचाल द्वारा दी गई।कार्यक्रम का आयोजन जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या, एसडीएम बड़नगर, जिला रोजगार कार्यालय उज्जैन एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत बड़नगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
जिला उज्जैन तहसील बडनगर तहसील रिपोर्टर शांतिलाल परमार बड़नगर