नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
भारी मात्रा में डोडा पकड़ा। 3 तस्कर को भेजा गया न्याय हिरासत में।
हजारीबाग: दिनांक- 19 जून 25 को पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम-डोडिया जंगल स्थित लंगडी महुआ के पास बना झोपडी में भारी मात्रा में डोडा को तस्करी करने के उद्देश्य से छुपा कर रखा हुआ है। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी हेतु ग्राम ढोढिया जंगल स्थित लंगडी महुआ के समीप बना झोपडी के पास पहुँचा तो देखा कि एक उजला रंग का अल्टो कार सं0-JH02BK-5740 लगा हुआ है एवं वहाँ पर उपस्थित तीन लोग प्लास्टिक के बोरा में भर कर डोडा को कार में लोड कर रहा है। जो पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से तीन व्यक्ति को रंगे हाथ पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लेने पर अल्टो कार में दो प्लास्टिक के बोरा में डोडा एवं जंगल में बना झोपडी से आठ (08) बोरा में डोडा, कुल- 10 बोरा डोडा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन- 168.5 कि0ग्रा0 है। इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं0-182/25 दिनांक 19/06/25 धारा 317(5)/3(5) भा0न्या०सं० एवं 8/15 N.D.P.S. Act अंकित कर पकडाये 1. शिवानंद कुमार उम्र 27 वर्ष पिता राजेन्द्र दांगी सा0- दैहर, 2. रुपेश बिरहोर उम्र 20 वर्ष पिता महेन्द्र बिरहोर सा०- दुरागढा, दोनो थाना चौपारण, जिला- हजारीबाग एवं 3. चन्दन कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुरेश महतो सा०-डाडी, थाना- सिमरिया, जिला- चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।