नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
जिला आयुष समिति द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हजारीबाग: कोविड अस्पताल, नया समाहरणालय परिसर में जिला आयुष समिति, हजारीबाग द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्यामनंदन तिवारी ने उप विकास आयुक्त को औषधीय पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “करे योग, रहे निरोग”— योग को प्रतिदिन के जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवनशैली को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस योग कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी का योग दिवस पर संदेश का लाइव प्रसारण भी उपस्थित जनसमूह द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार शाही, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मकरंद मिश्रा, डीपीएम जमाल रिज़वी सहित आर्य कन्या गुरुकुल की छात्राएं, आर्य कन्या गुरुकुल चरही के छात्र-छात्राएं एवं खेल छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रहीं।