सहारनपुर में आकाशीय बिजली से 10 घरों में उतरा करंट: मकान की तीसरी मंजिल पर लगे ध्वज पर गिरी बिजली, उपकरण जले….
सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव सांपला बेगमपुर में रविवार सुबह करीब 9 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान बिजेंद्र सिंह का बताया गया, जिनके मकान पर गिरी आकाशीय बिजली से घर में करंट फैल गया। मकान का छज्जा भी भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि आस पास कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़