बरसात के दिनों में विद्युत दुर्घटना से बचाव के लिए एसडीओ ने जेई को दिए निर्देश
फतेहगंज पश्चिमी। बरसात के दिनों में विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एसडीओ ने प्रधान से सावधानी बरतने की अपील की। वही विद्युत जेई को सावधानी बरतने के सुझाव हर गांव के गणमान्य लोगों तक पहुंचने के निर्देश जारी किए है।
एसडीओ अंकित द्विवेदी ने अवर अभियंताओं को पत्र जारी करके बताया इलाके में ट्रांसफार्मर के आस पास जल भराव,क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन,असुरक्षित विद्युत पोल जन सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। जेई को निर्देश देते हुए एसडीओ अंकित द्विवेदी ने ट्रांसफार्मर के आस पास जल भराव और सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन जांच करने के बाद मरम्मत की जाए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और प्रधान समेत सभी गणमान्य लोगों से बरसात के दिनों में संदिग्ध स्थानों से बचने की अपील की है। साथ प्रधानों से जल के चारों ओर कांटे या दीवार से घेराबंदी का आग्रह भी किया है। ताकि जन सुरक्षा हो सके।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली