*अवैध मुरम का उत्खनन करते जेसीबी-ट्राला जप्त- वन विभाग की टीम ने की कार्यबाही*
दमोह. प्रदेश में लगातार चल रही अवैध उत्खनन की प्रकिया के बीच एक ताजा मामला दमोह से सामने आया है. जहां एक ट्राला और जेसीबी के माध्यम से मुरम खोदी जा रही थी,जैसे ही अवैध उत्खनन की सूचना बन विभाग की टीम को लगी तो छापामार कार्यबाही की,माफियो में हड़कंप मच गया,वन परिक्षेत्र अधिकारी की सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर दविश दी तो आरोपी जेसीबी और ट्राला छोड़कर भाग गए, ट्राला और जेसीबी को जप्त कर वन विभाग की जिला डिपो कार्यालय में रखा गया. तो वही कुछ देर बाद आरोपी भी गिरफ्तार किए गए. आरोपी दमोह जिले के ही बताए जा रहे हैं और अन्य मामलों का खुलासा जांच के बाद ही होगा.।।
*ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश*