जी आई सर्वे निरस्त करवाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मजबूत पार्षद दल के पार्षदों ने नगर निगम में धरना दिया सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से जी आई सर्वे को तत्काल निरस्त करवाने की मांग है विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा जी आई सर्वे के चलते निगम टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मचा रखा है जिससे सहारनपुर का आम जनमानस अत्यधिक प्रभावित हो रहा है और जी आई सर्वे का नोटिस सीधा-सीधा आर्थिक हानि का नोटिस है जिसे लेकर व्यापारियों में भी अत्यधिक रोश है सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि गहरी नींद में सोए हुए हैं और सहारनपुर नगर की जनता का लगातार शोषण हो रहा है जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज के आंदोलन में आम नागरिक भी शामिल हुए हैं जो अपने जी आई सर्वे के टैक्स से अत्यधिक परेशान है और नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं इन लोगों की समस्या का टैक्स विभाग के कर्मचारी नजायज फायदा उठा रहे हैं और अवैध धन उगाही करके टैक्स कम कर रहे हैं पार्षद फहाद सलीम और हाजी गुलशेर ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जी आई सर्वे के माध्यम से जनता के ऊपर यह काला टैक्स कानून लगाने का काम किया गया है जो की बिल्कुल गलत और निराधार तथ्यों पर लगाया गया है जिसका निरस्त होना अत्यधिक आवश्यक है सभी पार्षदों ने तत्काल प्रभाव से जी आई सर्वे निरस्त करने की मांग की और अपना ज्ञापन अपर नगर आयुक्त और करअधीक्षक को सौंपने का काम किया अगर जी आई सर्वे निरस्त नहीं किया जाता तो सहारनपुर नगर की जनता के साथ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा लेकिन सहारनपुर नगर की जनता ओर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इस मौके पर पार्षद डॉक्टर एहतेशाम, पार्षद अहमद मलिक , पार्षद मोहतसीन , पार्षद मोहर्रम अली पप्पू, पार्षद नूर आलम , पार्षद नदीम अंसारी , पार्षद फराज अंसारी , बसपा पार्षद नितिन जाटव , बसपा पार्षद स्वराज , पार्षद अब्दुल खालिक , पार्षद इमरान सैफी , पार्षद हाजी फजलुरहमान , पार्षद परवेज मलिक , पार्षद भूरा मलिक , पार्षद , कलीम मलिक , बीजेपी पार्षद राजीव अन्नू ओर बड़ी संख्या में सहारनपुर नगर के जी आई सर्व से पीड़ित लोग मौजूद रहे
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़