नशा निषेध पर प्रतियोगिताएं संपन्न
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल मप्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बैतूल द्वारा शासकीय कन्या शाला गंज में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चलाया गया। यह अभियान विगत 1 जून से 26 जून तक संयुक्त विभाग व समाजसेवियों द्वारा संपूर्ण जिले में नशे की लत को कम करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज सामूहिक तौर पर शपथ कलापथक विभाग द्वारा लोकगीत गाकर संदेश दिया गया। इसी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता, नारे लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ललित लिल्हारे ने बच्चों से आह्वान किया कि शपथ लो कि हम नशे को अपने जीवन में प्रवेश नहीं करने देंगे। डॉ.महेश गुंजेले ने नशा से बचने हेतु बच्चों को समझाइए देते हुए बताया कि नशा कभी खत्म नहीं होता है खत्म होने वाला केवल व्यक्ति ही है। धनंजय सिंह ठाकुर ने मेरा युवा भारत की जानकारी से अवगत कराया और नशा से दूर रहने के लिए युवा पीढ़ी से आग्रह किया। इस अवसर पर आशीष कोकने, कलापथक विभाग के नवल किशोर महोबे ,संजय कलमे, शिव प्रसाद मोहरे ,कृष्ण गोपाल बारमासे ,अशोक कवडे, करण पवार, दीपक मस्कोले आदि मौजूद थे।