जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़:कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शासन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिले की सीमा में स्थित समस्त रेत खदानों, रेत धारित नदी-नाले घाटों में खनन कार्य 30 जून से 30 सितम्बर तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। जारी आदेशानुसार जिले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानसून सत्र की अवधि 30 जून 2025 मध्य रात्रि से 30 सितम्बर 2025 मध्य रात्रि तक टीकमगढ़ जिले की सीमा में स्थित समस्त रेत खदानों, रेत धारित नदी-नाले घाटों में खनन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त अवधि के पूर्व यदि जिले में मानसून सक्रिय होता है तो उल्लेखित अवधि के पूर्व यह आदेश प्रभावशील व मान्य होगा। जिले में स्वीकृत समस्त रेत खदानों के सर्व संचालक आदेश का पालन करना सुनिश्चित करें।।