थाना देहात कोतवाली पुलिस की 2 बड़े नशा तस्करो पर बड़ी कार्रवाई
थाना देहात कोतवाली,थाना मण्डी,थाना गागलहेडी,थाना जनकपुरी एवम थाना देवबंद प्रभारियों की बडी कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
थाना देहात कोतवाली प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को 3 बड़े मामलों में मिली बड़ी कामयाबी
इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम ने पकड़ा एक बड़ा चरस कारोबारी,लगभग 147,66 ग्राम अवैध चरस बरामद
इंस्पेक्टर कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,एक और चरस तस्कर 161,36 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार
पकड़ा गया यह बड़ा चरस तस्कर फरमान उर्फ मुकरी पहले भी धारा 13 जुआ अधिनियम एवम 8/20 एनडीपीएस एक्ट में जा चुका है जेल
इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम की तीसरी बडी कार्रवाई,धारा 7/8 पोक्सो में फरार अभियुक्त बेहट रोड गांव में तिराहे से गिरफ्तार
थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक चरस कारोबारी,123 ग्राम अवैध चरस बरामद,अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला
थाना गागलहेडी प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा स्मेक तस्कर,11 ग्राम अवैध स्मेक बरामद,पहले भी एनडीपीएस एक्ट एवम छेड़छाड़ में जा चुका है जेल
थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम की शराब तस्करों पर बडी कार्रवाई,57 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार
थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,गांजा तस्कर गिरफतार,408 ग्राम अवैध गांजा बरामद,,1 शातिर वारंटी भी हुआ गिरफ्तार
थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना सफल अनावरण,तीन चोर लाखों की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार
थाना देहात कोतवाली की कमान सम्भालते ही अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने वाले इंस्पेक्टर कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ एक बार फिर जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग/गस्त के दौरान दत्तोली रांघड मोड़ पर बंद पड़ी दुकान से एक नशा कारोबारी शिवम् पांचाल उर्फ बाद्दी पुत्र सुदेश निवासी वर्धमान कालोनी जगदम्बा विहार को उस समय गांजा बेचते हुए रंगेहाथ घेराबंदी के दौरान पकडा,जब चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही यह नशा कारोबारी भागने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इसको कुछ ही दूरी पर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार लिया,जिसके पास मौके कब्जे से 147,66 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।इसके अलावा इंस्पेक्टर कपिल देव की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर भीम प्रकाश एवम संजीव कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ एक और बडी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग/गस्त के दौरान गांव देवला से एक बड़े नशा तस्कर फरमान उर्फ मुकरी पुत्र इरफान निवासी ग्राम रमजानपुरा को चरस के साथ उस समय पकड़ा,जब चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही मुकरी उल्टे पांव भागने लगा,जिसे साहसिक पुलिस टीम ने घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया।जिसकू कब्जे मोके से 161,36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।जिसका अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जबकि इंस्पेक्टर कपिल देव की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमनपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से तीसरी बडी कामयाबी हासिल करते हुए धारा 74 बीएनएस एवम 7/8 पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त समीर पुत्र हारून निवासी मौहल्ला स्मार्ट सिटी सिटी कालोनी बेहट रोड को मढ़ तिराहे के पास बेहट रोड से गिरफ्तार किया।जबकि थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित प्रशाद ने भी अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग/गस्त के दौरान बाबा लाल दास रोड हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान के पास से एक चरस कारोबारी शोएब पुत्र इंतजार निवासी कस्बा सुल्तानपुर थाना चिलकाना को उस समय पकड़ा,जब यह चरस कारोबारी पुलिस टीम को अपनी और आता देख कब्रिस्तान में छुपकर बैठ गया,जिसे पुलिस टीम ने जबरदस्त तरीके से घेराबंदी करते हुए 123 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ लिया।जिसका अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा थाना गागलहेडी प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने मय हमराही फोर्स के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गस्त/चैकिंग के दौरान उग्राहु जाने वाले रास्ते से एक स्मेक तस्कर मौहम्मद आफताब पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम नौजली थाना नागल को 11 ग्राम अवैध स्मेक के साथ घेराबंदी के दौरान किया गिरफतार।पकड़ा गया यह नशा तस्कर मौहम्मद आफताब पहले भी धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवम 294 छेड़छाड़ में जा चुका है जेल।जबकि थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीमों ने जहां 3 शराब कारोबारी पकड़े,तो वहीं एक गांजा तस्कर एवम शातिर वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह,शशांक गिरी,अजय कसाना एवम चन्द्रपाल सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग/गस्त के दौरान जनकपुरी क्षेत्र से 3 शराब तस्करों नौशाद पुत्र जमशैद निवासी ग्राम दाबकी जुनारदार थाना देहात कोतवाली,इमरान पुत्र तासीन निवासी केलाशपुर थाना गागलहेडी एवम रहीश अहमद पुत्र रशीद अहमद निवासी बादशाही मस्जिद वाली गली खानआलमपुरा को 57 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफतार। इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम टीपी नगर चौकी प्रभारी विवेक वेधवान ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान गांव जमालपुर से खुर्द की और जाने वाले रास्ते से एक गांजा तस्कर रजत पुत्र स्व,विनोद निवासी पुष्पांजलि विहार कालोनी को 408 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफतार।जबकि इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह ने अपने सहयोगी दल के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद एक शातिर वारंटी कलीम पुत्र खलील निवासी शांति नर्सिंग होम वाली गली खानआलमपुरा को दबिश के दौरान किया गिरफतार।और यही नहीं थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया चैरी की घटना का सफल अनावरण।तीन चोरी की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किए गए।आपको बता दें,कि क़स्बा देवबंद के चांद कालोनी निवासी श्रीमति फातिमा 27 जून 2025 को एक लिखित तहरीर देते हुए कुछ अज्ञात चोरों पर उनके घर का जाल काटकर चोरी करने का आरोप लगाया था।जिस चोरी के मामले को लेकर इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम ने बहुत ही तेजी के साथ अपना काम करते हुए चेकिंग के दौरान बीबीपुर मोड़ पर निर्माणधीन दुकानो से तीन शातिर चोरों शौराब पुत्र नोशाद,जावेद पुत्र मुनव्वर एवम अयान पुत्र रिहान सभी निवासी कस्बा देवबंद को गिरफतार कर लिया।जिनकी निशानदेही पर चोरी की हुई सोने की ज्वेलरी 1 जोडी झुमकी,1 गले का हार,2 कानों के बुंदे एवम चांदी के हाथो पंचांगले के बरामद किए गए।इस चोरी की घटना का खुलासा सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ किया।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़