फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर ट्यूलिया के पास शनिवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार बेखौफ दो लुटेरों ने बेटे के साथ बाइक सवार महिला के कानों से कुंडल लूटकर ले गए। सूचना पहुंची निष्क्रिय पुलिस ने तलाश करने का प्रयास किया।लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।लेकिन आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना और कस्बा शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी नितिन सिंह अपनी मां ममता देवी के साथ बाइक के द्वारा अपनी रिश्तेदारी थाना भुता के गांव पाऊ नगला जा रहे थे। शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह नेशनल हाइवे पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के गांव ट्यूलिया से आगे पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात दो लुटेरों में से एक ने झपटा मारकर उनकी मां के कानों से कुंडल खींच लिए। नितिन सिंह ने उनके पीछे अपनी बाइक से पीछा किया। लेकिन लुटेरे के पेंट की फेट में लगा तमंचा देखकर वह रुक गए। सूचना पर करीब एक घंटा के बाद जब पुलिस पहुंची तब तक वह फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से फरार है।
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली