ढोंगा जमीन धोखाधडी मामला
रजिस्टी लेखक आलोक व क्रेता से पूंछताछ की तैयारी, जारी हो रही नोटिस
– जियावन थाने से हो रही जांच, गायब महिला के नाम जमीन की रजिस्टी का मामला
सिंगरौली। जियावन थाना अंतर्गत ढोंगा गांव की जमीन धोखाधडी का मामला तूल पकडता जा रहा है। मामले में जियावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सर्विस प्रोवाइडर सह रजिस्ट्री लेखक आलोक द्विवेदी व क्रेता दादूलाल माझी से पूंछताछ की तैयारी है। इस संबंध में दोनों को पुलिस नोटस जारी कर थाने बुलाने की तैयारी में है। थाने से जांच शुरू होने के बाद सर्विस प्रोवाइडर की धडकन बढ़ गयी है वहीं क्रेता की नीद उडी हुई है। जांच के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज होना तय माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि देवसर तहसील के ग्रांव ढोंगा की एक एकड़ पैतिस ढिसमिल जमीन एक अन्य ऐसी महिला ने बेंच दी जिसके नाम जमीन थी ही नहीं। जिस महिला के नाम हकीकत में जमीन है वह पिछले करीब डेढ़ दशक से गायब है। भाई की जमीन हडपने के लिये भाई ने ही एक अन्य महिला को खडी़ कर भाई के हिस्से की जमीन भी अपने नाम रजिस्टी करा ली। जिस महिला को खडा किया गया हकीकत में उसका नाम सुकवरिया है। वह नौगई अपने मायके रहती है।
ऐसे रची साजिस
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी दादूलाल माझी एवं सर्विस प्रोवाइडर आलोक द्विवेदी ने महिला सुकवरिया को यह कहकर देवसर लाये की आधार कार्ड बनवा देंगे। इसी बहाने उपपंजीयक कार्यालय में उसका अंगूठा एवं फोटो खिचवा लिया। आरोपी महिला को सिखाया गया था कि उसको अपनी पहचान तिलरनिया के नाम से बताना है। इस प्रकार पूरी साजिस को अंजाम दिया गया। महिला को कई महीनों बाद भी आधार कार्ड नहीं मिला तो उसे भी अंदेशा हुआ की उसके साथ धोखा हो रहा है
धोखाधडी करने वालों पर दर्ज हो सकता है मामला
इस मामले में सर्विस प्रोवाइड एवं क्रेता कटघरे में आ रहे हैं। दोनों ने बेहद सातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया है ऐसे में अब पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू कर दी है तो दोनों पर मामला दर्ज होने का खतरा मडरा रहा है। जिसको लेकर दोनों की नीद उडी हुई है। इससे पहले दोनों सर्विस प्रोवाइड एवं क्रेता घटना को अंजाम देने के बाद भी बेखौफ थे इनका हौसला बढता जा रहा था पीडित दो साल से कई स्थानों पर शिकायत किया लेकिन उचित कार्यवही नहीं होने से वह भी निराश था अब जांच शुरू होने के बाद दो साल से न्याय के लिए भटक रहे पीडित को न्याय की उम्मीद जगी है।