नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
हजारीबाग: जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान सफल रहा है। रांची और धनबाद की तर्ज पर अब हजारीबाग में भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हाल ही में श्री ज्वेलर्स गोलीकांड मामले में शामिल कुख्यात अपराधियों को गिरफ्त में लिया है।
श्री ज्वेलर्स पर सात राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले और बिहार शू, युवराज ज्वेलर्स तथा सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिकों को रंगदारी के लिए धमकाने वाले कुख्यात 9 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा।
पकड़े गए अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने सार्वजनिक रूप से सड़कों पर परेड कराते हुए पेश किया, ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बहाल हो और अपराधियों में भय पैदा हो।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और यह सफलता हासिल की। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हजारीबाग को अपराधमुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
जारीकर्ता:
जनसंपर्क पदाधिकारी
हजारीबाग पुलिस
झारखंड पुलिस मुख्यालय