युवक पर बैंक प्रबंधक की साठ गांठ से डेढ़ लाख का ऋण निकालने का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी। पीड़ित ने गांव के युवक पर बैंक प्रबंधक की साठ गांठ से डेढ़ लाख का ऋण उसके नाम से निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव मनकरी निवासी अजय पाल ने बताया करीब एक वर्ष पूर्व गांव का एक युवक उसे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक बैंक में अन्य व्यक्ति के खाता खुलवाने में गवाही करने के लिए ले गया। बैंक में जाकर युवक ने बैंक प्रबंधक से मिलकर गवाही के बहाने लोन की फाइल और धन निकासी वाउचर पर धोखे से हस्ताक्षर कराकर पीड़ित के नाम पर डेढ़ लाख का लोन निकाल लिया। करीब एक साल बाद दस दिन पहले उनके पास लोन जमा करने का बैंक से नोटिस आया तब डेढ़ लाख लोन की जानकारी सुनकर पीड़ित हैरान रह गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली