ग्राइंडर मशीन हादसा, सिंहासन प्रसाद घायल,सीएचसी में भर्ती
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया ,जहां 55 वर्षीय सिंहासन प्रसाद पुत्र मोतीलाल निवासी धनौरा ग्राइंडर मशीन से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है जब सिंहासन प्रसाद अपने घर पर लकड़ी से जुड़े काम में लगे हुए थे। उनके साथ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे।
काम के दौरान ग्राइंडर मशीन अचानक हाथ से फिसल गई और उनके पैर में जा लगी। इससे उनके पैर से खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह