नगर निगम सहारनपुर के हाऊस टैक्स सर्वे GIS को रद्द करवाने के लिए काम करने वाला पार्षद दल ने पार्षद और कार्यकारणी
सदस्य मंसूर बदर के साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग,इस कड़ी में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान को सौंपे पत्र बोले सांसद इमरान मसूद नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश को लिखा जाएगा पत्र mlc शाहनवाज खान बोले विधान परिषद में उठाया जाएगा प्रश्न!
GIS सर्वे पर घमासान मचा है काम करने वाले पार्षद दल ने अभी हाल में ही पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर की अगुवाई में दर्जनों पार्षदों के साथ सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में निगम में धरना दिया था इसी क्रम में पार्षद दल पार्षद मंसूर बदर की अगुवाई में निर्वाचित प्रतिनिधियों से GIS सर्वे के विरोध के समर्थन जुटाने में मिला इस कड़ी में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान से पार्षद दल ने मुलाकात की और समर्थन मांगा पार्षदों की मांग पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जनता पर नाजायज टैक्स थोपने का काम होने नहीं दिया जाएगा इस क्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश और नगर विकास मंत्री को लिखा जाएगा विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने पार्षद दल को विश्वास दिलाया कि विधान परिषद में इस प्रश्न को मजबूती से उठाया जाएगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद ज़फ़र अंसारी पार्षद मेनपाल जी पार्षद महमूद हसन पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद ऐडवोकेट जावेद पार्षद हाजी मोहर्रम अली पप्पू पार्षद हाजी नूर आलम मौजूद रहे पार्षद दल ने बताया कि निगम और 32 गांवो के निर्वाचित प्रतिनिधियों से सभी से मिलकर सहयोग मांगा जाएगा ये जनता की लड़ाई है !इस मौके पर पूर्व मंत्री शायान मसूद,संदीप वर्मा, गुलबहार अब्बासी,नय्यर जुबैरी ,बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री सहित जिम्मेदार लोग मौजूद रहे!
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़