7 साल पहले बसपा से भाजपा में आये पार्षद दिग्विजय सिंह को दल का नेता व मेला गुघाल के चैयरमेन पद पर नीरज शर्मा को महापौर द्वारा चैयरमेन बनाये जाने के बाद भाजपा पार्षदों में मचा घमासान, पार्षदों की एक बैठक महापौर के निर्णय को लेकर एक पार्षद के घर आहूत, नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई से मिलकर अपने आक्रोश की देंगे जानकारी?
सुनवाई नही तो सभी विद्रोही पार्षद देंगे सामूहिक त्यागपत्र: सूत्र
सहारनपुर: नगरनिगम में आजकल कुछ भी सही नही है, नगर निगम में भाजपा दल का नेता सात साल पहले बसपा से आये दिग्विजय सिंह को भाजपा दल का नेता बनाये जाने व मेला गुघाल के चैयरमेन पद के लिए नीरज शर्मा को नामित किये जाने के बाद निगम में भाजपा पार्षदों में विद्रोह के कीड़े गिग्जाने लगे है जिसको लेकर 15 से 20 पार्षदों की एक बैठक एक भाजपा पार्षद के निवास पर हुई, सूत्रों की माने तो बैठक में महापौर के विरुद्ध पार्षदों का गुस्सा खुल कर फूटा, साथ ही महापौर की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उनके अपरिपक्व निर्णय की जबरदस्त आलोचना की गई, बैठक में नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई से मिलने की बात कही गयी और कहा गया कि यदि उनकी बात मानकर दिग्विजय सिंह व नीरज शर्मा को न हटाया गया तो विद्रोही पार्षद सामूहिक त्यागपत्र देंगे, पार्षदों के आरोप है कि भाजपा में अन्य कई पार्षद है जो 30 30 साल से है लेकिन सात साल से बसपा छोड़कर भाजपा में आये दिग्विजय सिंह को नामित करते वक्त पार्षदों की निष्ठा व आस्थाओं का भी सम्मान नही किया गया, सूत्रों के अनुसार अब विद्रोह का बिगुल बज गया है, वही दिग्विजय सिंह ने कहा कि सात साल की बसपा की बात कहां से आई दल का नेता बनाया जाना महापौर का अधिकार है, ऐसे में उनके वियूद्ध की जा रही किसी बैठक की जानकारी उन्हें नही है। वही महापौर से जनपद से बाहर होने के कारण उनसे बात नही हों पायी।
आलोक अग्रवाल
खबर सूत्रों के हवाले से
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़